inshorts

हमारे टैलेंट से डरे हुए हैं: ट्रंप द्वारा H-1B वीज़ा की फीस बढ़ाए जाने के बाद पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कई देश भारत से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करना चाहते हैं और 'कुछ हमारे टैलेंट से डरे हुए हैं'। उन्होंने कहा, "हमें आपत्ति नहीं है। हमारा टैलेंट भारत...आकर इनोवेशन व डिज़ाइन करे...हमारी अर्थव्यवस्था और तेज़ी से...बढ़ेगी।" अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की फीस बढ़ाए जाने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।