भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे कहा है कि भारत रुसी तेल खरीदना बंद करेगा' वाले दावे पर प्रतिक्रिया दी है। डेनिस ने कहा, "भारत और अमेरिका अपने फैसले करने के लिए आज़ाद हैं...और हम उनमें दखलअंदाज़ी नहीं करते...हमारी तेल आपूर्ति भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीयों के हित में है।"