हमारी नौकरियां नहीं छीनेगा AI, यह हमारी क्षमताओं को करेगा मज़बूत: गूगल क्लाउड के CEO
गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि लोगों की क्षमताएं बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि एआई इंसानों का सहयोगी है जो काम की गति और उत्पादकता को बढ़ाएगा। बकौल कुरियन, एआई को 'एक्सेलेरेटर' (कार्य गति बढ़ाने वाला) मानना चाहिए, 'ऑटोमेटर' नहीं (जो स्वचालित रूप से कार्य करके दे देगा)।