हमारा नाम लेकर विनेश फोगाट चुनाव जीत गईं तो मतलब हम महान आदमी हैं: बृजभूषण
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारा नाम लेकर विनेश फोगाट चुनाव जीत गईं तो इसका मतलब है कि हम महान आदमी हैं। वह तो जीत गईं लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया।"