हमारे पड़ोस में प्रोटेस्ट पर हुई हिंसक कार्रवाई पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं: UN के बयान पर सरकार
दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शनों पर UN की टिप्पणी पर सरकार ने जवाब दिया है। सरकार ने इसे 'भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य दखल' बताते हुए कहा, "सार्वजनिक रुख अपनाने के मामले में OHCHR का रवैया चुनिंदा रहा है। हमारे पड़ोस में विरोध-प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई पर कोई टिप्पणी नहीं की गई...दोहरे मापदंड विश्वसनीयता को कम करते हैं।"