inshorts

हमारे लिए यह फैसला मौत से कम नहीं: सेंगर की सज़ा सस्पेंड होने पर उन्नाव रेप पीड़िता

उन्नाव रेप केस (2017) की पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की उम्रकैद पर रोक लगाने और ज़मानत देने का विरोध किया है। उसने कहा, "ऐसे मामलों में दोषी को ज़मानत मिलती है...तो देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? हमारे लिए यह फैसला...'काल' (मौत) से कम नहीं है।'' पीड़िता ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।