हमारा वैश्विक निर्यात केंद्र है भारत, 65 देशों को भेज रहे वाहनः निसान

निसान इंडिया के परिचालन अध्यक्ष फ्रैंक टॉरेस ने कहा है, "भारत निसान के लिए वैश्विक निर्यात केंद्रों में से एक के रूप में आगे बढ़ रहा है।" उन्होंने कहा, "मैग्नाइट के बाएं हाथ के ड्राइव संस्करण के निर्यात की शुरुआत संग अब कुल 65 देशों को इसका निर्यात करेंगे।" निसान पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी।