हमारे सोलर सिस्टम के बाहर ग्रह से पहली बार डिटेक्ट हुआ रेडियो सिग्नल
खगोलविदों ने MeerKAT एरे की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर स्थित किसी ग्रह से पहली बार रेडियो उत्सर्जन का पता लगाया है। यह सिग्नल 63 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित बीटा पिक्टोरिस b से मिला है। उत्सर्जन का संबंध ग्रह पर बनने वाले ऑरोरा और उसके चुंबकीय क्षेत्र से है, जो बृहस्पति के चुंबकीय क्षेत्र से 200 गुना अधिक शक्तिशाली है।