यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारत द्वारा रूस से सस्ता ईंधन खरीदने को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमीत्रो कुलेबा ने ‘नैतिक रूप से गलत’ बताया है। कुलेबा ने ‘एनडीटीवी’ से कहा, "यूक्रेन के लोग हर रोज़ रूस के हमले झेल रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं इसलिए भारत सस्ती कीमत पर रूस से तेल खरीद पा रहा है।"