रूस से तेल खरीदने पर भारत की आलोचना होने के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत रूस से जितना तेल एक माह में खरीदता है, यूरोप शायद उससे अधिक एक दोपहर में खरीद लेता है। एक पत्रकार को जवाब में उन्होंने कहा, "मेरी सलाह है कि आपको अपना ध्यान यूरोप पर केंद्रित करना चाहिए।"