अहमदाबाद (गुजरात) की एक महिला ने अपने डॉक्टर पति व सास-ससुर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, पति उसे घर में हमेशा नाइटगाउन पहनने को मजबूर करता है और विरोध करने पर तीनों उसे गालियां देते हैं। बकौल महिला, पति उसके सोने-जागने पर नियंत्रण रखता है और सोने से पहले पैरों की मसाज कराता है।