एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इंटरव्यू के दौरान 'आप हमेशा शेरवानी पहनते हैं, आपको गर्मी नहीं लगती' पूछे जाने पर कहा है, "इसमें कोई लाइनिंग या पैडिंग नहीं है। यह कुर्ते की तरह है।" ओवैसी ने कहा, "यह नॉर्मल कॉटन का कपड़ा है। इसे आप आसानी से पहन सकते हैं...सर्दियों के दिनों में अंदर एक स्वेटर पहन लीजिए।"