चीनी मान्यताओं के अनुसार, जापान के होतेई महात्मा बुद्धा के शिष्य थे और माना जाता है कि ज्ञान की प्राप्ति के बाद वह ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे थे। उन्होंने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और खुश देखना बना लिया। इसी वजह से जापान और चीन में लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा (लाफिंग बुद्धा) बुलाने लगे थे।