इज़रायल ने भारत से हमास को अपने आतंकी संगठन वाली सूची में शामिल करने का अनुरोध किया है। इज़रायल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमास के नेता पिछले महीने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों के साथ देखे गए थे। गौरतलब है, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।