हमास के बंधकों के परिवारों के साथ UN में भाषण देंगे इज़रायली PM

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास द्वारा बंधक बनाए गए 5 लोगों के परिवारों के साथ शुक्रवार को यूएन की वार्षिक महासभा को संबोधित करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, नेतन्याहू पत्नी सारा संग गुरुवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है, 7-अक्टूबर 2023 को इज़रायल पर हमला कर हमास ने इज़रायली समेत 100 से ज़्यादा विदेशी नागरिकों को बंधक बनाया था।

Load More