हमास द्वारा बंधक बनाए गए नेपाल के हिंदू छात्र की हुई मौत, इज़रायल को लौटाया गया शव
हमास द्वारा दो साल पहले इज़रायल से अगवा किए नेपाली हिंदू छात्र बिपिन जोशी की मौत की पुष्टि हुई है। इज़रायल में नेपाल के राजदूत धन प्रसाद पंडित ने बताया है कि हमास ने बिपिन का शव इज़रायली अधिकारियों को सौंप दिया है जिसे तेल अवीव ले जाया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, बिपिन का इज़रायल में अंतिम संस्कार होगा।