हमास द्वारा रिहा किए गए इज़रायली बंधक तस्वीरों में बेहद कमज़ोर व अस्वस्थ दिखे

शनिवार को हमास द्वारा 3 और इज़रायली बंधकों को रिहा किए जाने के बाद इज़रायल ने उनकी पहले और बाद की तस्वीरें X पर शेयर की हैं। तस्वीरों में रिहा किए जाने के दौरान वे बेहद कमज़ोर और अस्वस्थ दिखे जबकि पहले की तस्वीरों में वह स्वस्थ नज़र आए। पोस्ट पर इज़राइल ने लिखा, "कोई शब्द नहीं है।"