हमास ने 3 और बंधकों को किया रिहा, अब 369 फिलिस्तीनी कैदी आज़ाद करेगा इज़रायल

गाज़ा युद्ध विराम समझौते के तहत शनिवार को हमास ने 3 और इज़रायली बंधकों को रिहा कर दिया। इज़रायल अब इन तीनों के बदले 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। रिहा किए गए बंधकों को गाज़ा के करीब स्थित किबुत्ज नीर ओज से 7 अक्टूबर 2023 के हमले के दौरान हमास के लड़ाकों ने पकड़ा था।