हमास ने 3 बंधकों को छोड़ा, इज़रायल ने भी 183 फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा
हमास ने शनिवार को संघर्ष विराम समझौते के तहत 3 इज़रायली बंधकों (यार्देन बिबास, ओफेर काल्डेरोन और कीथ सीगल) को रेड क्रॉस के हवाले किया। यह रिहाई संघर्ष विराम समझौते के तहत चौथे बंधक अदला-बदली का हिस्सा है। इसके बाद इज़रायल ने भी 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। अब तक, हमास ने कुल 18 बंधकों को रिहा किया है।