हमास ने 7 बंधकों को किया रिहा, 2 इज़रायली समेत 5 थाई नागरिक हैं शामिल: इज़रायल

इज़रायली सेना ने बुधवार को कहा कि हमास ने 7 बंधकों को रिहा किया है जिसमें 2 इज़रायली और 5 थाई नागरिक शामिल हैं। इज़रायली सेना ने कहा, "7 बंधकों को वर्तमान में इज़रायल डिफेंस फोर्स और आईएसए बलों के साथ इज़रायली क्षेत्र में वापस भेजा जा रहा है जहां उनका प्रारंभिक चिकित्सा मूल्यांकन किया जाएगा।"