inshorts

हमास ने इज़रायल की 4 महिला सैनिकों को किया रिहा, एक फौजी अब भी है बंधक

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल पर हमले के दौरान बंधक बनाई गईं 4 महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है जिसकी इज़रायल ने पुष्टि की है। इज़रायल ने हमास से 29-वर्षीय फौजी येहुद को भी रिहा करने की मांग की थी लेकिन कहा जा रहा है कि वह हमास के नहीं फिलीस्तीन इस्लामिक जिहाद के कब्ज़े में है।