गाज़ा में हमास ने 3 फिलिस्तीनियों को सरेआम मौत के घाट उतार दिया है। जिस समय हमास लड़ाके उन्हें मौत की सज़ा दे रहे थे उस समय वहां मौजूद भीड़ नारे लगा रही थी। तीनों की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वे घुटने के बल बैठे थे। तीनों पर गाज़ा में इज़रायली अभियान को मदद पहुंचाने का आरोप था।