हमास ने गाज़ा में युद्धविराम के नए प्रस्ताव को किया स्वीकार, 5 बंधकों को करेगा रिहा

हमास ने शनिवार को कहा कि उसने मध्यस्थों मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित गाज़ा में युद्धविराम संबंधी नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। मिस्र के एक अधिकारी के मुताबिक, इस समझौते के तहत हमास एक अमेरिकी-इज़रायली समेत 5 बंधकों को रिहा करेगा जिसके बदले इज़रायल, गाज़ा में मानवीय सहायता पहुंचने देगा। वहीं, इज़रायल ने जवाबी प्रस्ताव पेश किया है।