हमास ने युद्धविराम समझौता ठुकराया तो गाज़ा पर फिर से करेंगे कब्ज़ा: इज़रायली PM
रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर वह युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते को ठुकराता है तो इज़रायल गाज़ा के कुछ हिस्सों को अपने कब्ज़े में लेना शुरू कर देगा। रिपोर्टस में कहा गया कि नेतन्याहू ने एक बैठक में कुछ मंत्रियों के सामने यह प्रस्ताव रखा है।