हम सुरक्षित नहीं हैं, डर के साए में हैं: दीपू चंद्र की लिंचिंग पर बांग्लादेश का अल्पसंख्यक परिषद
बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल के प्रेसीडियम सदस्य डीएन चटर्जी ने देश में हिंदू युवक दीपू चंद्र और अमृत मंडल की लिंचिंग पर कहा है कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, "देश की स्थिति बेहद दयनीय और भयावह है। अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।" चटर्जी ने कहा, "हम सिर्फ़ अल्पसंख्यक नहीं बल्कि देश का हिस्सा भी हैं।"