हमास शनिवार तक सभी बंधकों को नहीं छोड़ता तो सीज़फायर रद्द कर देना चाहिए: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमास शनिवार दोपहर तक सभी इज़रायली बंधकों को नहीं छोड़ता है तो हमास-इज़रायल के सीज़फायर समझौते को रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "शनिवार 12 बजे तक...उसके बाद यह खेल अलग होने जा रहा है। हमास को पता चल जाएगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।"