महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "हम सभी चाहते हैं कि छत्रपति संभाजीनगर ज़िले में मौजूद मुगल शासक औरंगज़ेब के मज़ार को हटा दिया जाए।" उन्होंने कहा, "इसे लेकर कानून के दायरे में काम करना होगा क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। इस स्थल को कांग्रेस शासन के दौरान एएसआई के संरक्षण में दे दिया गया था।"