संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उदयपुर की घटना के बाद भारत में धार्मिक तनाव फिर से बढ़ने पर कहा है, "हम सभी धर्मों का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम दुनियाभर में यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि विभिन्न समुदाय सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में रह सकें।"