हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं, हमें कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है: लगातार चौथी हार के बाद जडेजा

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की लगातार चौथी हार के बाद कप्तान रविंद्र जडेजा ने कहा है, "हम सभी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। हमें अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।" जडेजा ने कहा, "हम दोनों विभागों (बल्लेबाज़ी व गेंदबाज़ी) में बेहतर करने की कोशिश करेंगे और हमें साथ मिलकर वापसी की कोशिश करनी होगी।"