राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "भारतीय अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस में ले जाने के लिए 'गगनयान' कार्यक्रम प्रगति पर है और यह भारत की पहली मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान होगी।" उन्होंने आगे कहा, "हम सितारों तक पहुंचकर भी अपने पांव ज़मीन पर रखते हैं।"