पाकिस्तान में 'मुल्ला जनरल' नाम से मशहूर आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने कहा है, "हम हिंदुओं से एकदम अलग है और पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है।" उन्होंने कहा, "हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज़ अलग हैं। हमारी संस्कृति, सोच और महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी।"