हमने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया: भारत से हार पर बांग्लादेश के हेड कोच
बांग्लादेश के हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में अपनी टीम को मिली हार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच में अपनी प्रतिभा और क्षमता के साथ न्याय नहीं किया।" उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।