inshorts

हमने धर्म पूछकर नहीं कर्म देखकर मारा है: पहलगाम हमले को लेकर मोरक्को में राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले को लेकर मुस्लिम देश मोरक्को में कहा है, "भारत की विशेषता देखो आतंकवादियों ने हमारे देशवासियों को धर्म पूछकर मारा लेकिन हमने किसी का धर्म देखकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा है।" उन्होंने कहा, "कोई किस धर्म में विश्वास रखता है, हमें कोई दिक्कत नहीं है। हर कोई आज़ाद है...हम भेदभाव नहीं करते।"