भारत ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एक रूसी हथियार एजेंसी को सेंसेटिव टेक्नोलॉजी मुहैया कराई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है।" सरकार ने मीडिया से रिपोर्ट छापने से पहले जांच-पड़ताल की अपील की है।