अरबपति गौतम अदाणी के बेटे जीत की शादी पर शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने मज़ाक में X पर लिखा है, "मेरी ओर से आपके और दिवा के लिए छोटा सा उपहार...हमने आपकी (जीत) प्रोफाइल शादी.कॉम से हटा दी है।" जीत ने एक शो में मित्तल को बताया था कि उनके दोस्तों ने शादी.कॉम पर उनकी प्रोफाइल बना दी थी।