भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में टीम में 5 स्पिनरों के चुनने को लेकर कहा है, "टीम में केवल 2 स्पिनर हैं, बाकी 3 ऑलराउंडर हैं। वे बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों कर सकते हैं।" रोहित ने कहा, "हम अपनी ताकत के हिसाब से खेलते हैं। तीनों ऑलराउंडर टीम को एक अलग आयाम देते हैं।"