हमने 250 साल तक भारत पर राज करने वाले देश को अर्थव्यवस्था में पीछे छोड़ दिया: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “2047 में भारत कैसा होगा यह तय करने की ज़िम्मेदारी आज के शिक्षकों पर है।” उन्होंने कहा, “देश अब रुकने वाला नहीं है। हम 250 साल तक भारत पर राज करने वाले यूके को पछाड़कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।”