inshorts

हमने जितना सोचा था, चीन और भारत उससे अधिक रूसी तेल खरीद रहे हैं: अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की आर्थिक सलाहकारों की समिति की अध्यक्ष सीसिलिया राउस ने कहा है, "हमने जितना पहले सोचा था, चीन और भारत असल में उसके अधिक रूसी तेल खरीद रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक बाज़ारों में तेल की आपूर्ति सुधर रही है और यह संभवत: तेल की कीमतों में हालिया गिरावट का कारण बन रहा है।