हमने रूस को हमले की योजना को लेकर किया था आगाह: कॉन्सर्ट हॉल हमले के बाद अमेरिका
रूस के कॉन्सर्ट हॉल हमले के बाद वाइट हाउस ने कहा है कि इसी महीने अमेरिकी सरकार को सूचना मिली थी कि मॉस्को में आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही है जिसमें कॉन्सर्ट जैसे बड़े समारोहों को निशाना बनाया जा सकता है। वाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने रूसी अधिकारियों के साथ यह जानकारी साझा की थी।