हमने शुरू किया था देश का पहला वर्चुअल स्कूल: दिल्ली सरकार के वर्चुअल स्कूल पर एनआईओएस

दिल्ली सरकार द्वारा देश का पहला वर्चुअल स्कूल शुरू करने के दावे पर केंद्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्रतिक्रिया दी है। एनआईओएस ने कहा कि उसने अगस्त 2021 में देश का पहला वर्चुअल स्कूल शुरू किया था और हाल ही में संपन्न हुए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों ने 4.46 लाख असाइनमेंट अपलोड किए थे।