हमने हमेशा सभी का स्वागत किया है: बाइडन के 'भारत ज़ेनोफोबिक है' बयान पर जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 'भारत ज़ेनोफोबिक है' बायन पर प्रतिक्रिया दी है। जयशंकर ने कहा, "भारत हमेशा से अनोखा देश रहा है। हमने हमेशा अलग-अलग...समाज के लोगों का स्वागत किया है...सीएए इसका उदाहरण है।" बाइडन के बयान 'ज़ेनोफोबिया ने भारत की आर्थिक वृद्धि रोक दी' पर उन्होंने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है।"