खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी रुचि सोया ने बताया है कि उसने बैंकों का ₹2,925 करोड़ का पूरा कर्ज़ चुका दिया है। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट किया, "रुचि सोया अब कर्ज़ मुक्त हो गई है।" गौरतलब है कि रुचि सोया ने हाल में अपने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) के ज़रिए ₹4,300 करोड़ जुटाए थे।