मुंबई पुलिस ने बताया है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनके घर में 4 पुरुष कर्मचारी मौजूद थे लेकिन कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया था। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता के घर काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी और आरोपी को कमरे के अंदर बंद कर दिया था।