इराकी और कुर्द अधिकारियों के अनुसार, इराक के सबसे बड़े गैस फील्ड पर ड्रोन हमले के कारण वहां भीषण आग लग गई है। खोर मोर गैस फील्ड पर हुए इस हमले की वजह से कुर्द क्षेत्र के 70% से ज़्यादा हिस्से में बिजली गुल हो गई। यह अभी साफ नहीं है कि इस हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है।