हमसे पहले से मौजूद जीवों के प्रति संवेदनशीलता: जानवरों के लिए फ्लाईओवर पर महिंद्रा

देश में पहली बार नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जानवरों के लिए फ्लाईओवर व अंडरपास बनाए जाने की खबर शेयर कर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है, "हमें इस तरह के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की ज़रूरत है।" उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर लिखा है, "यह हमसे पहले से इस ग्रह पर मौजूद जीवों के प्रति संवेदनशीलता है।"