यूके की यात्रा पर गए उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को भारतीय छात्रों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "भारतीयों का डीएनए इतना मज़बूत है कि उनकी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। भारतीय जहां भी जाते हैं, अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।" उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।