वेबसाइट हैक कर 10,000+ वोटर आईडी कार्ड बनाने का मामला सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसका डेटाबेस बिल्कुल सुरक्षित है। बकौल निर्वाचन आयोग, "असिस्टेंट इलेक्टोरल रोल अफसर के दफ्तरों में से एक के डेटा एंट्री ऑपरेटर ने कथित तौर पर सहारनपुर में एक अनाधिकृत सर्विस प्रोवाइडर से अपना यूज़र आईडी व पासवर्ड शेयर किया था।"