विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप-2022 में बजरंग पूनिया के चोटिल होने के बावजूद 4 मुकाबले खेलने पर हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "इतनी चोट लगने के बाद बड़ा खिलाड़ी भी कुछ नहीं कर पाता...पर हमारा बजरंग तो किसी और ही मिट्टी का बना है। 0-6 से पिछड़ने के बाद पलटवार कर मैच जीता।"