हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जनरल बाजवा नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे: पाक सेना

पाकिस्तानी सेना की सोशल मीडिया शाखा (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि पाक सेना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और भविष्य में भी अराजनीतिक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख जनरल बाजवा 29-नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। बकौल बाबर, "बाजवा ना तो...कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं...और ना वह इसे स्वीकार करेंगे।"