हमारा रूस के साथ लड़ाई करने का कोई इरादा नहीं है: अमेरिकी राष्ट्रपति

यूक्रेन में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है, "हमारा रूस के साथ लड़ाई करने का कोई इरादा नहीं है।" उन्होंने कहा, "अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ नाटो के क्षेत्र के हर एक इंच की रक्षा करेगा।" इससे पहले रूस ने कहा था कि वह विवाद का 'राजनयिक समाधान' खोजने के लिए तैयार है।